लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया अभी अभी निजी यात्री बस और पिकअप में आमने सामने भिड़ंत हो गई। घटना रविवार को रायपुरिया के झाबुआ मार्ग पर शराब दुकान के सामने बायपास मार्ग की है। दुर्घटना में पिकअप डाइवर सहित कुल चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही रायपुरिया टीआई राजकुमार कुंसारिया मौके पर पहंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत घायलों को उपचार के लिए पुलिस मोबाइल से पेटलावद अस्पताल के लिए रवाना किया है। ये हुए घायल पिकअप में सवार सूरज पिता धूमसिंह कटारा उम्र 20 वर्ष निवासी झावलिया, धूमसिंह पिता सकलिया गणावश निवासी काना कुआ, बस में सवार देवेंद्र सिंह पिता कलजी देवड़ा उम्र 72 साल निवासी जोबट और लक्ष्मीबाई पति देवेंद्र सिंह देवड़ा उम्र 70 वर्ष निवासी झोंसर मातापाड़ा। Post navigation बाइक सवार व्यक्ति बाइक सहित पुलिया से नीचे गिरा, मौत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर पदस्थ नही, विधायक ने किया आकस्मिक निरीक्षण, कहा विधानसभा में उठाऊंगा मामला