झाबुआ। मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन द्वारा गुंडा/निगरानी बदमाशों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। इसी तारतम्य में बदमाश विशाल पिता रमेश निनामा निवासी ग्राम पिपलीपाडा ने थाना मेघनगर क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ की थी, तब से ही आरोपी विशाल फरार चल रहा था। जिसको दिनांक 02.04.2022 को पुलिस गिरफ्त में लिया गया। इसके विरूद्ध 07 से अधिक चोरी, लूट, बलात्कार, मारपीट के अपराध पंजीबद्ध है। शासन के निर्देशानुसार आपराधिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही करते हुए आज उक्त बदमाश/आरोपी की भूमि 343, सर्वे नम्बर 0.012, हैक्टर पर अतिक्रमण पाया गया था। जिसको की शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर बना रखा था। प्रशासन व पुलिस की सयुंक्त कार्यवाही कर इसे ध्वस्त कर दिया गया। आरोपी विशाल पिता रमेश निनामा निवासी ग्राम पिपलीपाडा का अपराधिक रिकार्ड – क्रं. जिला थाना अपराध क्रं. धारा 1 झाबुआ मेघनगर 342/2016 धारा 376,366,376(2)एन,506, 34 भादवि व ¾ पास्को एक्ट 2012 2 झाबुआ मेघनगर 192/2017 धारा 394 भादवि 3 झाबुआ मेघनगर 199/2017 धारा 379 भादवि 4 झाबुआ मेघनगर 98/2021 धारा 294, 323, 506 , 307, 34 भादवि 5 झाबुआ मेघनगर 453/2021 379 भादवि 6 झाबुआ मेघनगर 454/2021 25बी आर्म्स एक्ट 7 झाबुआ मेघनगर 103/2022 354, 34 भादवि एवं 7/8 पॉक्सों एक्ट इसी तारतम्य में थाना रायपुरिया क्षेत्र के अंतर्गत दो निगरानी शुदा बदमाशों के अवैध अतिक्रमण पर भी प्रशासन व पुलिस की सयुंक्त कार्यवाही कर इसे ध्वस्त कर दिया गया। Post navigation संघ साधना का परिणाम है कि समाज में गुणसम्पन्नता दिखाई देती है – पद्मश्री श्री महेश शर्मा महज कुछ ही घंटो में किया नकबजनी की वारदात का खुलासा, दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में