हरीश राठौड़, पेटलावद
क्षेत्र में रुक-रुक हो रही बारिश के बाद बामनिया-पेटलावद मार्ग सडक़ पर एक बबूल का पेड़ सडक़ के बीचोबीच आ गिरा जिसके बाद पेटलावद-बामनिया मार्ग पिछले डेढ़ घंटे से अवरुद्ध है और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई है। गाडिय़ों में एक दूध वाहन भी फंस गया है, तो वहीं वाहन चालक मार्ग अवरुद्ध होने से काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं जबकि जिम्मेदार विभाग के अधिकारी मौके से नदारद है इसलिए वाहन की आवाजाही रुकी हुई है। अब जिम्मेदार मौके पर पहुंचेंगे या फिर वाहन चालक इस अवरुद्ध हो चुके मार्ग पर यूं ही रात में परेशान होते रहेंगे….?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *