झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- पेटलावद निवासी विजय सांकला ने कुछ दिन पहले ही पेटलावद के ही जावेद लोदी से टवेरा (एमपी 09 बीसी 8134) गाड़ी ली थी। विजय के रिश्तेदार इंदौर से पेटलावद मिलने के लिए आए थे। बुधवार को विजय का ड्राइवर मुकेश मोहनलाल ढोली उनके रिश्तेदारो को छोडऩे के लिए गया था। इंदौर पहुंचते-पहुंचते रात हो गई। बीती रात इंदौर में महू रोड और गंगवाल के बीच वह टवेरा को पार्किंग में रखकर हल्के कांच खोलकर बैठा था। तभी अचानक अज्ञात 5 से 6 बदमाश आए और फाटक खोलते ही मुकेश के गले पर चाकू अड़ा दिया। मुकेश ने हमारे प्रतिनिधि से चर्चा में बताया बदमाशो नें जल्दी वहां से गाड़ी चलाने का बोला। चाकू उसके गले पर ही था। बदमाशों ने थोड़ी दूर जाकर टवेरा रुकवाई और उसे उतार दिया और टवेरा लेकर रफूचक्कर हो गए। घटना की सूचना चालक मुकेश ने विजय को दी। इसके बाद विजय गुरूवार को इंदौर छत्रीपुरा थाने पहुंचे। जहां चालक की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ————– Post navigation निर्मला भूरिया का एक सवाल , सैकड़ो हवलदारों पर मंडराया डिमोशन का खतरा रुद्राक्ष के शिवलिंग बनाकर निकाली यात्रा