आलीराजपुर | नगर में बढ़ती चोरी के मामले को लेकर युवा कांग्रेस पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले से अवगत कराकर कार्रवाई की मांग की जाएगी | युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष तरुण मंडलोई ने बताया कि नगर में इन दोनों चोरों के हौसले बुलंद है और एक के बाद एक चोरी को अंजाम दे रहे हैं | गत रविवार रात्रि को पुलिस थाने से मात्र कुछ ही दूरी पर पुलिस कंट्रोल रूम से होकर टेलेंट पब्लिक स्कूल वाली गली, जो दाहोद नाका पर निकलती है उस गली में बोलेरो वाहन चोरी और एक किराना दुकान में अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया | चोरो ने किराना दुकान से कई सामग्री तथा कुछ नगदी रूपये लेकर रवाना हो गया | उक्त चोरी की घटना से नगरवासी भयभीत नज़र आ रहे है | युवा कांग्रेस जल्द ही पुलिस अधीक्षक से मिलकर ज्ञापन के माध्यम से एसपी महोदय को अवगत कराएगी | Post navigation कट्ठीवाड़ा गबन कांड : कोर्ट ने जारी किया कमल का गिरफ्तारी वारंट, 11 जनवरी तक करना होगा सरेंडर जयस संगठन ने छत्तीसगढ़ हसदेव जंगल एवं जमीन बचाने के लिए सौंपा ज्ञापन