झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- नगर में अन्नकूट महोत्सव मनाये जा रहे हैं। अन्नकूट महोत्सव का शुभारंभ बड़े रामजी मंदिर एवं लक्ष्मीनारायण मंदिर पर आयोजित अन्नकूट महाप्रसादी से हुआ। इसी तारतम्य में तेजाजी मंदिरश्रीबांके बिहारी मंदिर पर भी निर्धारित तिथि पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन समाजजनों द्वारा किया गया। अन्नकूट महोत्सव के दौर में श्रीनरनारायण मंदिर शांति आश्रम पर भी अन्नकूट महोत्वस का आयोजन सोमवार को किया गया, जिसमें बड़ी सख्ंया मे नगर वासियों एवं ग्रामीणों ने प्रसादी का लाभ लिया। अवसर पर भगवान नर नारायण का आकर्षक श्रंगार किया गया एवं छप्पन भोग आयोजन किया गया। Post navigation बालिका छात्रावास में मूल्यांकन सप्ताह मनाया 500 व 1000 के नोट के प्रचलन को लेकर बाजार में बनी विवाद की स्थिति, दुकानें हुई बंद