भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर मेघनगर के समीप स्थित ग्राम रंभापुर में स्थानीय बड़े रामजी मंदिर के प्रांगण में श्री खाटू श्यामजी के भजनों की मधुर संध्या शनिवार को श्याम ग्रुप रंभापुर द्वारा आयोजित की जाएगी। श्री श्याम की इस भजन संध्या में बाबा की ज्योत, बाबा का श्रंगार इस तरह सजने वाली है कि श्याम प्रेमियो का मन मोह ले। इस ज्योत के माध्यम से गांव में शांति सौहार्द-एकता एवं संपूर्ण गांव की सुरक्षा का लाभ हमेशा ग्रामवासियों को मिलता रहे। यह आयोजन बाबा के आशीर्वाद से अपने गांव मे होने जा रहा है जिसमे स्थानीय तथा आसपास के भक्त गण एव श्याम प्रेमी इस शाम में बाबा के दरबार मे सभी उपस्थित होकर बाबा की ज्योत जलाकर अपनी हाजरी लगाकर धर्म लाभ लेंगे। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन श्री श्याम ग्रुप के सदस्य एव समस्त श्याम भक्तो द्वारा यह आयोजन किया जावेगा साथ ही भक्तों को कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचकर श्याम के भजनों में शामिल होंगे। ) Post navigation गुरु नानकजी की 550वी जयंती पर बंजारा व देवाणा समाज ने प्रकाश उत्सव मनाया 10 हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार दिया