सलमान शैख @ झाबुआ Live नगर परिषद चुनाव में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। दरअसल, नगर के वार्ड 6 में भाजपा प्रत्याशी गोतम गेहलोत ने अपना नामांकन वापस लेने की घोषणा की। इससे पेटलावद की राजनीति में भूचाल आना तय माना जा रहा है। आपको बता दे कि यहां निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भाजपा के ही शंकर राठौड़ ने नामांकन जमा किया था। गौतम गेहलोत ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि सुबह से हर वार्ड में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा मान मनौव्वल का कार्य किया गया और जो निर्दलीय प्रत्याशी थे उन्हें अपना नामांकन वापस लेने के लिए मनाया गया, लेकिन वार्ड 6 में कोई भी पदाधिकारी नहीं पहुंचा। इसी कारण से गौतम ने अपना नामांकन वापस ले लिया। Post navigation निकाय चुनाव: लंबे थकाऊ इंतजार के बाद आखिर पेटलावद में पार्षद प्रत्याशियों की अधिकृत सूची भाजपा ने की जारी… नाम वापसी के अंतिम दिन चला ड्रामा, दिन भर चला मान मनौव्वल का दौर, मनुहार के बीच कुछ माने तो कुछ रहे अडिग …