जितेंद्र वर्मा, जोबट जोबट नगर में बीते कुछ दिनों से बंदर का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। जोबट नगर में हर रोज बच्चे और महिलाएं बंदर के अचानक हमलों से घबराए हुए है। जोबट नगर के शिवाले प्रांगण मै सोमवार लगभग 12:00 बजे के आसपास गायत्री स्कूल में पढ़ने वाले लगभग 5 साल से 10 साल के बीच के मासूम बच्चों पर एक बंदर ने अचानक हमला कर दिया। यह हमला बच्चे जब स्कूल आने जाने कर रहे थे इस हमले में लगभग तीन बच्चे घायल हो गया। जिसमें बच्चों को चोट आई जिन्हें नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर उन बच्चों का इलाज किया गया, वही बच्चों के पिता का कहना है कि मैं जब अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने आया तब अचानक बंदर ने उस पर हमला कर दिया। जब वह उसे बचाने के लिए दौड़े तब तक वह बच्चे को घायल कर रफूचक्कर हो गया था। जब इस घटना की जानकारी फॉरेस्ट ऑफीसर रितिक यादव दी गई तो उनके द्वारा बताया गया कि यह हमारे कार्यक्षेत्र में नहीं आता यह नगर परिषद का मामला है। वहीं नगर परिषद के कर्मचारियों के द्वारा बताया गया कि यह वन विभाग का काम है इन दो विभाग के ऑफिस ऑफिस के चक्कर में कहीं नगर में बड़ी घटना ना हो जाए अब देखना यह है कि प्रशासनिक अधिकारी इस घटना को लेकर क्या एक्शन लेते है। Post navigation अतिक्रमणयो पर भारी प्रशासन अधिकारी,अतिक्रमण हटाने सड़क पर उतरा प्रशासन, मचा हड़कंप जोबट के बीआरसी कार्यालय को चोरों ने बनाया निशाना, दरवाजा तोड़कर ले गए लाखों रुपए का सामान