जितेंद्र वर्मा/जोबट

शहर में बायपास रोड पार अतिक्रमणकारियों के खिलाफ एक बार फिर से सघन अभियान चलाया गया जिसमें प्रशासन अधिकारी का रूद्र रूप दिखाई दे रहा है। प्रशासन ने सख्त रूख अख्तियार करते हुए अतिक्रमण को रोड से हटाया जा रहा है अतिक्रमण नहीं हटाने वाले का सीमेंटेड ओटला वह बाहर लग गई हुई जालियां एंगल पत्रिका सेट वे सामान बुलडोजर से हटाया जा रहा है। फूटपाथ के ऊपर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। दुकान के बाहर सामान सजाकर रखने वाले दुकानदारों को चेतावनी के साथ कड़ी फटकार भी लगाई।

राजस्व विभाग दल और ग्राम पंचायत के चौकीदार वे फोर्स की मौजूदगी में चलाए गए अभियान से अतिक्रमण करने वाले लोगों के बीच हड़कंप देखा गया। इस बीच अतिक्रमण हटाने के दौरान बाईपास चौराहे स्थान के समीप दुकानदार व राजस्व अधिकारी के बीच हल्की बहस भी हुई। जोबट एसडीएम वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में जोबट शहर में दिनभर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा इस दैारान तहसीलदार व गिरदावर पटवारी विद्युत विभाग भी चौकीदार बल के साथ सड़कों पर उतरे व अतिक्रमण को हटवाया।