झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट तेलांगना में आरक्षण बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलनरत बंजारा समाज के लोगो पर हुए हमले के विरोध में झाबुआ जिले के समाजजनो ने पेटलावद एसडीएम हर्षल पंचोली को प्रधानमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौपा। राष्ट्रीय बंजारा मिशन के झाबुआ जिलाध्यक्ष अजयसिंह पंवार ने बताया कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हमारे समाजजनो पर हमला किया गया जिसमें 5 लोग मारे गये।इस हमले की झाबुआ जिला बंजारा समाज ने कड़ी निंदा की तथा आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग से साथ प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग भी की गई। इस मौके पर ग्राम पंचायत महुडीपाड़ा की उपसरपंच उषा माधवसिंह , गजराजसिंह, अर्जुनसिंह, गोरधन, कैलाश मनावत, जगदीश पंवार ,नितेश के साथ कई समाजजन उपस्थित थे। Post navigation बड़ी खबर : टाइगर की आहट से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत मामाजी की पुण्यतिथि का आयोजन फिर विवादों में, प्रशासन की कभी हां-कभी ना