अजय मोदी / रक्षित मोदी / योगेंद्र राठोड अलीराजपुर जिले के बखतगढ थाने के अंतग॔त आने वाले थरवाटा गांव मे एक परिवार फूड पायजनिंग का शिकार हो गया जिसके चलते एक महिला की मोत हो गयी ।वही परिवार के 6 लोग बीमार हो गये जिनका उपचार गुजरात के बोडेली के अस्पताल मे किया जा रहा है। इस मामले मे मृत महिला की मोत पर मग॔ कायम किया गया है । मृत महिला का नाम परी पति मोहन है।उस महिला के मायके वाले भी आ चुके है। इलाके के नायब तहसीलदार कुलभूषण शर्मा ने बताया कि कल मोहन के परिवार ने खाने मे रात को दाल चावल खायें थे ओर उसके बाद बीती मध्यरात्रि मे परिवार के 7 लोगो की तबियत बिगड़ने लगी। करीब ढाई बजे रात को महिला ने दम तोड दिया जबकि शेष छह को गुजरात के बोडेली मे रैफर करवाया गया जहां उनकी तबीयत खतरे से बाहर बताई जा रही है । Post navigation रक्षित निरीक्षकों के तबादले; झाबुआ से चेतनसिंह बघेल को भेजा गया आलीराजपुर पार्षद आनंद चौहान ने की कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी से अभद्रता, गाली गलौच कर देख लेने की दी धमकियां, एफआईआर दर्ज