रितेश गुप्ता, थांदला
स्थानीय सुतरेटी चौराहे पर देर रात 12 वर्षीय बालक का शव रक्त से सना हुआ मृत अवस्था में रोड़ पर देखा गया, जिसकी सूचना थांदला थाने पर दी गई। पुलिस द्वारा शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां सुबह परिजनों द्वारा शव की पहचान आयुष पिता सबु कटारा हाल मुकाम नवापाड़ा व मूल निवासी खालखंडवी के रुप में की गई। थाना प्रभारी एमएल मीणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सडक़ दुर्घटना का होने की संभावना है। परिजनों ने बताया कि बच्चा रात में फुटतालाब गरबे देखने गया था जहां से रातभर से न लौटने पर परिजन उसे ढूंढ रहे थे तभी सोश्यल मीडिया से माध्यम से वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे व बच्चे की पहचान की। खबर परिजनों को मालूम होते ही परिवार में मातम पसर गया। थाना थांदला में मर्ग कायम किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *