झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- पेटलावद नगर कि CBSE स्कूल द संस्कार वेली पब्लिक स्कूल द्वारा होली उत्सव एवं फाग उत्सव का आयोजन किया गया आज वार्षिक परीक्षा के अंतिम दिन सभी बच्चों एवं स्कूल संचालक परिवार सपना जैन जया जैन हिरल जैन राजेश जैन एवं समस्त संस्कार स्कूल परिवार स्टाफ द्वारा हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह के रूप में एक दूसरे को रंग बिरंगी गुलाल लगाकर होली उत्सव मनाया गया एवं जीवन में रंगों का महत्व एवं आनंद ,भारतीय संस्कृति में होली का महत्व ,भाईचारा आपसी प्रेम , बुरा न मानो होली है का संदेश ,आपसी सहयोग राष्ट्रीय प्रेम का संदेश , स्वच्छता संदेश के साथ यह होली पर्व मनाया गया इस होली पर्व पर डायरेक्टर राजेश जैन एवं हिरल जैन द्वारा सभी बच्चों एवं समस्त स्कूल स्टाफ को शुभकामनाएं दी गई । साथ ही प्राचार्य हरिश चावड़ा द्वारा इस अवसर पर बच्चों को संदेश दिया गया कि होली सिर्फ अच्छी क्वालिटी के गुलाल से खेले ताकि त्वचारोग से एवं पानी बचाया जा सके ताकि पानी का दुरुपयोग और पानी की बचत हो सके। Post navigation जगपालसिंह राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत 17 करोड़ की लागत से बन रहे तालाब में नहर सुविधा नहीं मिलने से 10 ग्राम पंचायतों के लोग आक्रोशित