झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बावड़ी निवासी शांतिलाल पिता मांगीलाल उम्र 55 वर्ष अपने खेत पर दवाई छिडक़ रहे थे, तभी अचानक वह जोर से चीखने लगे, जब उनकी चीख छोटे भाई ने सुनी तो वह तुरंत उनके पास पहुंचा और उन्हें गंभीर हालत में पेटलावद अस्पताल इलाज के लिए लाया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपूर्द किया गया। Post navigation पावागढ़ माताजी के दर्शन के लिए पैदल यात्रियों का जत्था रवाना अवैध शराब विक्रय व बेचने वालों पर आबकारी विभाग की कार्रवाई