झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- जिला आबकारी अधिकारी कपिल मागोदिया के निर्देशन में संयुक्त आबकारी टीम पेटलावद व थांदला ने को पेटलावद के सारंगी, तलावड़ी, करसबड़ी, घुघरी, गोपालपुरा तथा थांदला वृत में खवासा, भैरवगढ़ में दबिश अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध शराब बनाने वाले से लेकर बेचने वालों पर कार्रवाई की गई। आबकारी अधिकारी कपिल मागोदिया ने कहा कि अवैध शराब विक्रय करने वालों के साथ बनाने वालों एक अभियान छेड़ा गया है और उन पर लगातार कार्रवाई की जारी रहेगी। Post navigation फसलों में कीटनाशक छिडक़ रहे किसान की मौत शासकीय जमीन पर दे दिया अवैध तरीके से पट्टा , ग्रामीणों ने जताया विरोध