झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट- झकनावदा से 5 यात्रियों का पैदल जत्था प्रसिद्ध पावागढ़ वाली माताजी के दर्शन के लिए रवाना हुए। पैदल यात्रा हेतु हरिराम पडियार, दिलीप राठौड़, प्रभु दयाल लछेटा, डूंगरगढ़ लछेटा, झकनावदा से पैदल पावागढ़ पहुंचेंगे और माताजी के दर्शन कर क्षेत्र की कुशलता की कामना करेंगे। यात्रियों को नगर वासियों ने रवाना किया। इस अवसर पर जगपाल सिंह झकनावदा, बाबूलाल मांडोत, रामेश्वर राठौर, कांतिलाल सिर्वी आदि मौजूद थे। Post navigation नकाबपोश चोरों का चार घरों पर चोरी का प्रयास फसलों में कीटनाशक छिडक़ रहे किसान की मौत