झाबुआ डेस्क । सोमवार शाम करीब 06 बजे पेटलावद पुलिस ने फर्जी रजिस्ट्री मामले में सिविल अस्पताल में पदस्थ्य डॉक्टर नरसिंह डाबी, फर्जी विक्रेता माला पिता देवा गणावा निवासी ग्राम बनी तथा प्रापर्टी ब्रोकर प्रताप पिता भेरूलाल गामड निवासी बनी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

दरअसल दिनाक 26.12.2025 को आवेदक मकना पिता मडिया गणावा निवासी पीपलीपाडा माण्डन का शिकायत आवेदन पत्र वरिष्ठ कार्यालय झाबुआ से जनसूनवाई/PG कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ क्रमांक /1699 दिनांक 23.12.2025 का जाच हेतु प्राप्त हुआ था। जिसमे आवेदक द्वारा अनावेदक नरसिंह डाबी पिता हीरालाल डाबी निवासी देवरापाडा ग्राम पंचायत मोहनपुरा के विरूद्ध फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवाकर धोके से अन्य व्यक्ति को विक्रेता बताकर उसका फर्जी वोटर कार्ड बनवाकर जमीन का विक्रय पत्र बनवाया गया है।

शिकायत की जांच के दौरान आवेदक मकना पिता मडिया गणावा उम्र 60 साल निवासी ग्राम पिपलीपाडा (माण्डन), साक्षी लालसिह पिता धन्नालाल डामर उम्र 38 साल निवासी पोलारूण्डा, मंगल पिता थावरा गणवा उम्र 28 साल निवासी पिपलीपाडा माण्डन के कथन लिए गए। तथा आवेदक द्वारा प्रस्तुत रजिस्ट्री की जाच संबंधित राजस्व विभाग रजिस्ट्रार कार्यालय से कराई गई, जिसकी जांच रिपोर्ट में पाया गया आरोपी क्रेता डॉक्टर नरसिंह डाबी, फर्जी विक्रेता माला पिता देवा गणावा निवासी ग्राम बनी तथा प्रापर्टी ब्रोकर प्रताप पिता भेरूलाल गामड निवासी बनी ने मिलकर षडयंत्र पूर्वक एवं छलकपट के आशय से आवेदक मकना के वोटर कार्ड की कुटरचना कर आवेदक की फोटो की जगह माला पिता देवा गणावा का फोटो लगाकर धोखाधडीपूर्वक आवेदक मकना की ग्राम माण्डन, पटवारी हल्का 23 सर्वे क्रमांक 1565 का रकबा 0.35 व लगान रूपया 1.75 पैसे की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करवा ली गई।

जांच से प्रथम दृष्टया आरोपीगण क्रेता डॉक्टर नरसिंह पिता हीरालाल डाबी निवासी ग्राम देवरापाडा, फर्जी विक्रेता माला पिता देवा गणावा निवासी ग्राम बनी, ब्रोकर प्रताप पिता भेरूलाल गामड निवासी बनी के विरुद्ध अपराध धारा 318(4), 338,336 (3), 61 (2) BNS में मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *