झाबुआ live के लिए दाहोद ब्यूरो चीफ राजेंद्र शर्मा की रिपोर्ट देवगढ़ बारिया तहसील के पिपलोद गांव में एक प्रेमी जोड़े ने गले में फंदा लगाकर इस दुनिया ए फानी को अलविदा कह दिया। मिली जानकारी अनुसार पंचमहाल जिले के कालोल तहसील के जोड़ियांकुआं गांव की निवासी संगीताबेन हरियाभाई राठवा का दाहोद जिले के पिपलोद गांव के निवासी अल्केश राम सिंह पटेल के साथ प्रेम प्रकरण चल रहा था। हालाकी लड़की राठवा समाज से और लड़का कोली समाज से होने के कारण दोनों का विवाह असंभव हो रहा था। उसके बावजूद दोनों प्रेमी जोड़े ने अपने परिवारवालो को शादी के बारे में बनाने के कई असफल प्रयास किये परंतु नाकाम रहे। आखिर में हारकर इस प्रेमी जोड़े ने इस दुनिया ए फ़ानी को अलविदा कहने की ठान ली जिसके चलते दोनों प्रेमी जोड़े ने दाहोद जिले के पिपलोद गांव में स्थित अपने प्रेमी के घर पर गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी पुलिस को मिलते हैं पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों मृतक युवक युवती को उतारकर पीएम हेतु प्राथमिक प्राथमिक उपचार केंद्र पिपलोद में भेज दिया गया और इस घटना संबंधी एक्सीडेंट की धारा के तहत एफ़.आई. आर दर्ज कर ली। Post navigation सीईओ पर मारपीट के आरोपों के बाद कलेक्टर ने हटाया, यह संभालेंगे पदभार अनुभूति गांव चले हम शिविर में आज हुआ बौद्धिक सत्र ओर ग्राम दर्शन