अलीराजपुर लाइव के लिए ब्यूरो चीफ फिरोज खान की रिपोर्ट- जनपद पंचायत चंद्रशेखर आजाद नगर के एक पंचायत सचिव द्वारा मारपीट का आरोप जनपद सीईओ पर लगाते हुए कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा से जिला पंचायत सचिव संगठन ने ज्ञापन सौंपा, जिसके बाद कलेक्टर मिश्रा ने गंभीरता से लेते हुए आजाद नगर जनपद सीईओ को आगामी आदेश तक जिला पंचायत अलीराजपुर में रहने के आदेश जारी क दिए। इधर जनपद पंचायत चंद्रशेखर आजाद नगर में मगनसिहं कनेश अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अलीराजपुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जप आजाद नगर भाबरा का वित्तीय प्रभार एवं मनोज निगम परियोजना अधिकारी जिला पंचायत अलीराजपुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आजाद नगर भाबरा का प्रशासनिक प्रभार आगामी आदेश तक जारी कर दिया। Post navigation एक दर्जन बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की लूट की वारदात, एक को घायल कर की तोडफ़ोड़ प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ गले मे फंदा डालकर किया दुनिया-ए-फानी को अलविदा