झाबुआ लाइव के लिए पारा से राज सरतलिया की रिपोर्ट- पारा-झाबुआ मार्ग पर पारा के आउटर में मौजूद बापू पेट्रोलियम पर अभी-अभी एक दर्जन लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लुटेरों ने पेट्रोल पंप की दीवार फांदकर पेट्रोल पंप में घुसे और अचानक हमला कर एक कर्मचारी को पत्थर मारकर घायल कर दिया और करीब डेढ़ लाख रुपए नकदी लूटकर फरार हो गए। लुटेरों ने सीसीटीवी कैमरे के डिस्पले को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही पारा पुलिस ने लुटेरों का पीछा शुरू कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब एक दर्जन की संख्या में पेट्रोल पंप लूटकर लुटेरे झाबुआ की ओर भागे हैं जिनके हाथों में फालिया, बंदूक और अन्य हत्यारा बताए जा रहे हैं। Post navigation शासकीय खेल मैदान पर जबरन अवैध निर्माण को लेकर ग्रामीण महिला मंडल ने सौंपा ज्ञापन, अतिक्रमण नहीं हटने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी सीईओ पर मारपीट के आरोपों के बाद कलेक्टर ने हटाया, यह संभालेंगे पदभार