भूपेंद्र बरमंडलिया@मेघनगर मेघनगर के समीप नाहरपुरा राजस्व रेवेन्यू के जंगलों में दिलीप पिता थॉमस कटारा उम्र 18 निवासी नहारपुरा। किशोरी लड़की निवासी नाहरपुरा उम्र 16 वर्ष दोनो का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। अल सुबह जंगल की ओर गुजरने वाले राहगीरों द्वारा नाहरपुरा के गणावा फलिए के निवासियों को में सूचना दी गई एक लड़का व लड़की पेड़ पर लटके मिले हैं तभी परिवार वालों ने मेघनगर पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर मेघनगर थाना प्रभारी आरती चराटे एवं रंभापुर चौकी प्रभारी पायल शर्मा दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे एवं झाबुआ से फर्स्ट सीन के अधिकारी डॉ आर एस मुजालदा मौके पर पहुंचे ।दोनो शवो को नीचे उतार कर उनका प्रथम परीक्षण किया गया। मेघनगर पुलिस ने दोनों शवों को पीएम के लिए मेघनगर भेजा गया। किन कारणों से युवक एवं युवति ने फांसी लगाई जिसकी जांच रंभापुर चौकी प्रभारी पायल शर्मा द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही। ) Post navigation महावीर जयंती पर सकल जैन समाज ने निकाली बैंडबाजों के साथ प्रभातफेरी मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर फुटतालाब पर श्रीराधेकृष्ण की रासलीलाओं में हजारो महिलाएं शामिल