विजय मालवी@बड़ी खट्टाली

समीपस्थ ग्राम खंडाला की (पटलन) एवं सूरज की माताजी तथा जिले के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र सिंह हनी बघेल की बुआ का आज शनिवार असामयिक निधन हो गया है जिसका अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर ग्राम खंडाला में मुक्तिधाम पर किया गया। हजरा बाई के निधन पर ग्राम खंडाला में शोक की लहर छा गई। हजरा बाई के निधन पर जिले के प्रभारी मंत्री तथा मध्य प्रदेश शासन के नर्मदा घाटी विकास मंत्री सुरेंद्र सिंह हनी बघेल एवं अलीराजपुर क्षेत्र के विधायक मुकेश पटेल ने खंडाला पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की एवं हजरा बाई को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिवार को ढांढस बंधाया जिला के सांसद कांतिलाल भूरिया एवं जोबट विधान सभा क्षेत्र की विधायक सुश्री कलावती भूरिया एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने भी हजरा बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। ग्राम खंडाला पहुंचकर सांसद प्रतिनिधि रमेश मेहता, जोबट ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भुरु अजनार, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मम्मा मियां, डॉक्टर आराम पटेल जोबट ,नावेल इमान वेल, सुनील खेड़ा सुल्तान खत्री,कयाम भाईजोबट, चैन सिंह डावर, तथा आम जीरी के मुकाम सिंह डावर एवं नेहतड के पटेल मुकाम सिंह कछुआ,एवं पुर्व न्यायाधीश सावन सिंह डावर सेवरिया आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर ग्राम तलावडी, सेवरिया- ग्राम खट्टाली, ग्राम कोटबू, घटवाणी, आसपास के ग्रामीणों ने खंडाला पहुंचकर श्रीमती हजराबाई को श्रद्धांजलि अर्पित की।

)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *