झाबुआ। जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग 25-26 एवं 27 जनवरी को जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग 25 जनवरी को रात्रि 11.30 बजे झाबुआ पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे एवं 26 जनवरी को प्रात: 9 बजे गणतंत्र दिवस समारोह में झंडावंदन कार्यक्रम में भाग लेंगे। उसके बाद मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे पुलिस कर्मियों के निर्मित आवासों का लोकार्पण करेंगे तथा 12.30 बजे परिवहन कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। 1 बजे सहकारी वेयर हाउस का शिलान्यास करेंगे एवं 1.30 बजे झाबुआ से अलीराजपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 27 जनवरी को अलीराजपुर से प्रस्थान कर झाबुआ पहुंचकर दोपहर 1 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला योजना समिति की बैठक में भाग लेगे। बैठक के बाद झाबुआ से शाजापुर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। Post navigation किसान अपनी फसलें मंडी में बेचे, मिलेगा ज्यादा मूल्य : मंडी अध्यक्ष पाटीदार जिले की स्कूलों में 27 जनवरी से 10 फरवरी तक आयोजित होगी राज्य स्तरीय निबंध-पोस्टर पुरस्कार योजना