उदयगढ़। पूर्व मंत्री व विधायक सुलोचना रावत के स्वास्थ्य का हाल-चाल जानने के लिए जिले की प्रभारी मंत्री संपत्ति उइके जोबट विधानसभा के ग्राम काना काकड़ पहुंची।। उल्लेखनीय है कि सुलोचना रावत को लगभग दो से ढाई वर्ष पूर्व ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद से वे बेड रेस्ट पर है। वर्तमान में ग्राम काना काकड़ स्थित अपने निवास पर हैं। प्रभारी मंत्री संपत्ति उइके ग्राम हवेली फलिया, काना काकड़ पहुंचीं, जहां उन्होंने सुलोचना रावत से भेंट कर स्वास्थ्य की जानकारी ली और शाल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर झाबुआ जिला अध्यक्ष भानु भूरिया, विशाल रावत, जोबट जनपद अध्यक्ष, उदयगढ अध्यक्ष सहित विभिन्न मंडल अध्यक्ष, पंचायतों के सरपंच एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। Post navigation जोबट विधानसभा के कानाकाकड़ में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पद संचलन जल संचय अभियान 2025 के तहत बोरी बंधान किया