अलीराजपुर Live के लिए ” फिरोज खान ” बबलू” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर एक आयोजन को संबोधित करने अलीराजपुर जिले के ” आजादनगर” आ सकते है । इस संबध मे प्रांरभिक सूचना आने के बाद ” अलीराजपुर ” जिला प्रशाशन ” अलट॔ हो गया है अलीराजपुर कलेक्टर शेखर वर्मा एंव एसपी कुमार सोरभ ने अपने आला अधिकारीयों ओर इलाके के विधायक ” माधोसिंह डावर” के साथ मिलकर अभी अभी आजादनगर का दोरा किया है ओर संभावित सभा कैंपस मे सुरक्षा उपायों एंव संख्या क्षमता का आकलन किया है । इलाके के विधायक ” माधोसिंह डावर” ने भी इस संभावना की पुष्टि करते हुए अलीराजपुर Live को बताया कि प्रारंभिक सूचना पीएम मोदी के आने की है फाइनल प्रोग्राम अभी नही हुआ है लेकिन यह सही है कि एसपी कलेक्टर सहित 25 से ज्यादा आला अधिकारी आजादनगर पहुंचकर पीएम के दोरे की संभावना तलाश रहे है । विधायक डावर के अनुसार मंडी मैदान देखा है साथ ही 4 हैलीकॉप्टर उतारने लायक जगह की संभावना तलाशी जा रही है । वही अलीराजपुर एसपी ” कुमार सोरभ” ने भी इस तरह की संभावनाओ की पुष्टि की है । Post navigation अगर आप ” Talgo” को निहारना चाहते है तो इस समय आज ही पहुंचे station CM शिवराजसिंह ने अलीराजपुर कलेक्टर का उदाहरण देकर सराहा