रितेश गुप्ता, थांदला स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री कौशल केंद्र थांदला द्वारा तहसील प्रांगण पर साफ सफाई करते हुए स्वच्छता ही सेवा का संदेश दिया गया। प्रधानमंत्री कौशल केंद्र चर्चा गली थांदला से सभी केंद्र के प्रशिक्षु एवं प्रशिक्षित के साथ पूरे नगर में रैली निकालकर तहसील कार्यालय पहुंचे। तहसील कार्यालय के गेट पर तहसीलदार गणपत डाबर ने सभी प्रशिक्षु एवं प्रशिक्षकों का स्वागत करते हुए परिसर की सफाई करने हेतु अनुमति दी। इस विशेष अवसर पर नायब तहसीलदार ललिता गडारिया ने अपनी टीम के साथ प्रशिक्षु एवं प्रशिक्षकों को नई वोटिंग मशीन पर वोट डालने का प्रशिक्षण दिया रैली का नेतृत्व संस्था के डायरेक्टर भूपेंद्र करमदिया एवं सेंटर मैनेजर डॉ अमिय जाल ने किया। रैली के दौरान प्रशिक्षु द्वारा स्वच्छता से संबंधित नारे लगाए गए तथा स्वच्छता के पोस्टर हाथों में लेकर स्वच्छता ही सेवा का संदेश दिया। Post navigation संत माइकल पर्व पर संत महादुत मिखाइल ने समाजजनों को बुराइयों से दूर रहकर पुण्य कार्य करने की दी नसीहत भाजपाईयों ने गांधी जयंती स्वच्छता ही सेवा दिवस के रूप में मनाई