झाबुआ लाइव के लिए थान्दला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट

thandla6 thandla5इस प्रदेश व देश की भाजपा सरकारो ने देश के गरीबो-किसानो व आम जनता को झूठे सब्ज बाग दिखाकर जनता के साथ धोखा किया है। आज बढ़ती महंगाई, फसलो की बर्बादी ने देश व प्रदेश को ऐसे स्थान पर खड़ा कर दिया है जहां किसान आत्महत्या करने को मजबूर है तो युवा छात्र रोजगार के लिये घूम रहें है और मजदूर काम की तलाश में अन्य राज्य मे पलायन कर रहे हैं। उक्त बात पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा उप चुनाव में कांगे्रस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के पक्ष में थांदला दशहरा मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करत हुए कही। शिवराज सिंह चोहान की मिमिक्री करते हुए सिंधिया ने लगातार एक ही तरह के भाषणो की कल की जो वहा उपस्थित जन सैलाब मे हास्य का विषय बना रहा। वही पूरे भाषण मे शिवराजसिंह पर ही कटाक्ष किए गए।सिंधिया ने कहा कि प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार से प्रदेश का विकास रुका है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जनता को दिखाओ सपना सभी माल अपना की तर्ज पर शासन चला रहे हैं।

12 रुपए भी किसी के खाते जमा नहीं
सिंधिया ने केन्द्र सरकार को आडे़ हाथ लेते हुऐ कहा कि अच्छे दिन का सपना दिखाकर मोदी सरकार ने जनता के साथ जो छट कपट किया उसका मुखोटा 18 माह में ही उतरता नजर आ रहा है। बिहार चुनाव परिणाम ने यह स्पष्ट कर दिया। देश में 12 हजार करोड़ लोगो के अकाउंट बैंक में खुलवा दिए परन्तु 12 रुपए भी किसी के खाते जमा नहीं हुए। गरीबो के खाने के लिये दाल और प्याज के भाव आसमान छु गये। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार ने भूमि अधिग्रहण के लिए गरीबो की जमीन अधिग्रहण का कानून बनाया परन्तु कांगे्रस के विरोध के चलते ही वह बिल पास नही हुआ। अन्यथा पूंजीपतियो व उद्योगपतियो को गरीबों की भूमि आवंटित कर देते। श्रीमंत सिंधिया ने राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना को अटल ज्योति योजना में नाम परिवर्तन कर किसानो को हजारो के बीच थमाए जा रहे हं। कृषको को फसलों का नष्ट होने का मुआवजा नहीं दिया जाने में वे कर्ज से दुखी होकर आत्महत्या का रहे है।
सिंधिया ने प्रदेश सरकार से मांग की कि प्रदेश के जिन जिलो मे फसले नष्ट हुई उन्हें भरपूर मुआवजा दिया जाए, बिजली बिल माफ करें, ऋण माफ करे व आगामी फसल हेतु कृषको को खाद, बीज निःशुल्क प्रदान करें। सिंधिया ने कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया को मतदान कर विजय बनाने की अपील की।
किसानो के साथ किया भेदभाव
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष अरूण यादव ने कहा कि यह उपचुनाव देश व प्रदेश की राजनीति इतिहास का निर्णायक चुनाव है। इस क्षेत्र के मतदाता ने सदैव कांगे्रस का साथ दिया है ओर कागे्रस ने भी हमेशा आदिवासी वर्ग को सम्मान दिया है व अनेक योजनाओ का लाभ दिया है।यादव ने प्रदेश सरकार की नीतियों व भ्रष्टाचार का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश के घोषणावीर मुख्यमंत्री ने 22 हजार घोषणाएं की परन्तु एक भी पूरी नहीं की। उन्होने कहा कि फसलें बर्बाद हुई परन्तु रतलाम झाबुआ लोकसभा क्षेत्र में मात्र 42 लाख का मुआवजा दिया गया जबकि मुख्यमंत्री में अपने गृह जिले विदिशा में 130 करोड़ का मुआवजा वितरण कर गरीब आदिवासियो के साथ भेदभाव किया।
केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की जनता को झूठ बोल सत्ता हथिया तो ली पर अब उल्टे दिन शुरू हो गए है। बिहार के नतीजो ने स्पष्ट कर दिया है कि इस देश में फासिस्टवादी ताकतो व भाई-भाई को लड़वाने वालों की जरूरत नही है। कांग्रेस प्रत्याशी को विजय बनाने की अपील की।
सभा को कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया को संबोधित करते हुए प्रदेश व केन्द्र मे मंत्री रहते हुए उनके द्वारा किए गए संसदीय क्षेत्र के विकास का उल्लेख कर मतदान की अपील की। भूरिया ने 11 वर्षो से प्रदेश मे भाजपा सरकार के अनेक भ्रष्टाचार का सिलसिलेवार उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री की बातो अैर वादो को झूठ का पुलिंदा बताया व कहा की प्रदेश सरकार ने प्रदेश को बर्बाद किया है। करोड़ो अरबो की घोषणाएं की परन्तु सरकार के खजाने मे राशि नही है उन्होने कहा कि अच्छे दिन तो नहीं आए हमारे पुराने दिन ही लोटा दो। सभा को राजस्थान के पूर्व मंत्री महेन्द्रजीतसिंह मालवीया, सत्यनारायण पटेल, प्रमोद टंडन, पांचीलाल मेड़ा, शोभा ओझा, अर्चना जायसवाल, पूर्व विधायक रतनसिंह भाबर, जेवियर मेडा़, कलावती भूरिया, नगीन शाह सहित अनेक स्थानीय नेताओ ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *