झाबुआ / अलीराजपुर लाइव डेस्क की स्पेशल रिपोर्ट । रतलाम लोकसभा उपचुनाव परिणाम , उसके बाद कुछ नगरीय निकाय परिणामों एंव हाल मे मैहर विधानसभा उपचुनाव मे कडी टक्कर के बाद अब कम से कम मुख्यमंत्री ” शिवराजसिंह ” को यह समझ मे आ गया है कि उनकी अच्छी योजनाए जमीन पर ठीक ढंग से नही उतरी है ओर यदि अफसरों के बताए सब्जबाग मे उलझे रहे तो पार्टी 2018 मे सत्ता से भी हाथ धो बैठेंगी ओर शिवराज का रसूख भी जाता रहेगा । नतीजा मुख्यमंत्री ” शिवराज सिंह” ने प्रदेश भर मे जान कल्याण यात्रा का एलान किया है जिसके तहत सीएम शिवराज का खटोला किसी भी जिले के किसी भी गाव मे छापामार कारवाई के रुप मे उतरेगा ओर उस गाव के लोगो से शाशन की योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी जायेगी ओर मौके पर ही जिम्मेदार अधिकारीयों को तलब किया जायेगा ओर समस्याओ ओर शिकायतों का निराकरण किया जायेगा । आज सीएम ने उक्त आशय के आदेश अधिकारियो को दे दिए है कि वे जल्द ” जान कल्याण यात्रा ” पर निकलने वाले है । सुत्र बता रहे है कि मैहर उपचुनाव के तुरंत बाद शिवराज अपनी हेलीकाप्टर से छापेमारी शुरु कर सकते हैं । Post navigation रोजगार सहायक अपनी मांगों को लेकर उतरे हड़ताल पर शादी का लालच देकर जंगल में किया पांच दिन तक दुराचार