फिरोज खान, अलीराजपुर
आज मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के जन्मदिन के मौके पर अलीराजपुर नपा द्वारा कलेक्टर कार्यालय प्रांगण में 50 फलदार पौधे जनप्रतिनिधियों द्वारा लगाए गए, जिसमें जि़ला पंचायत अध्यक्ष अनिता चौहान, कलेक्टर सुरभि गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष वकील सिंह ठकराल, पूर्व विधायक माधौसिंह डावर, नागरसिंह चौहान, नपा अध्यक्ष आलीराजपुर नितेश डावर, उपाध्यक्ष मुकू सेठ पोरवाल, समाजसेवी दीपक दीक्षित मौजूद थे। बरसात के मौसम तक नपा सीएमओ को इन पौधों की देखभाल करने की जिम्मेदारी दी गई, ताकि गरमी के मौसम में पौधों सूख न पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *