भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगोरिया जनजातीय नृत्य, गोंड जनजातीय चित्रकला और माँ नर्मदा जी परिक्रमा का भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की राष्ट्रीय सूची में सम्मिलित होना प्रदेशवासियों के लिए हर्ष और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए जनजातीय संस्कृति एवं कला के संरक्षण के लिए समर्पित सभी लोगों तथा जीवनदायिनी माँ नर्मदा के सभी श्रद्धालुओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य सरकार सदैव विरासत से विकास की दिशा में गतिशील रहेगी। Post navigation जनजातीय देव लोक महोत्सव : सीएम डॉ. यादव ने की बड़ी घोषणा, अब सरकार मनाएगी भगोरिया जैसे जनजातीय फेस्टिवल झाबुआ में वर्किंग वूमन हॉस्टल के निर्माण को मिला सैद्धांतिक अनुमोदन, SASCI योजना के तहत होगा निर्माण*