आलीराजपुर। दिनांक 21/07/2025 को म.प्र. ऑंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश के नेतृत्व में 10 पदाधिकारी के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख सचिव महिला बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश से भेंट की और सात सूत्रीय मांगों का एक मांग पत्र सौंपा गया। प्रमुख सचिव  ने सभी मांगों को सुना और आश्वासन दिया कि जो भी प्रदेश स्तरीय समस्याओं का समाधान किया जायेगा। एवं एकबार फिर से प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर प्रदेश के सभी क्षेत्रों से आ रही समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करने की बात कही।एवं सभी कार्यकर्ता अच्छी तरह से काम करें और अपनी विभागीय योजनाओं को सफल बनायें सभी को विभाग का पूरा सहयोग किया जायेगा। 

इन मांगों से अवगत कराया

1- पर्यवेक्षक परीक्षा में यही मैरिट सूची उठायी जाये एवं परीक्षा वंद करके योग्यता और वरिष्ठता के आधार पदोन्नति दी जाये।

2- फेस एप के कारण होने वाली सभी समस्याओं का निराकरण किया जाये।

3- वर्षों से चल रहे टी एच आर को बदलकर रूचिकर र पोष्टिक आहार की सामग्री दी जाये

4- नये मोबाइल के लिए कार्यकर्ता सहायिका के खाते में राशि डाली जाये।

5- कार्यकर्ता सहायिका की किसी भी अन्य कार्यों में ड्यूटी न लगायी जाये।

6- रिटायर होने पर मिलने वाली राशि को सेवाकाल में मृत्यु होने पर कार्यकर्ता सहायिका के परिवार को दी जाये।

7- अन्य विभागों में नियुक्ति की प्रक्रिया में कार्यकर्ता सहायिका को अतिरिक्त अंक दिए जायें अनुभव के।

बैठक करने गये प्रतिनिधिमंडल में  प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ वंदना राजोरिया, प्रदेश अध्यक्ष बसुधा मिश्रा संगीता श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री प्रदेश  संयुक्त महामंत्री हैमलता शर्मा म.प्र.ऑ.का.सहा.संघ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति यदुवंशी,प्रदेश कोषाध्यक्ष निर्मला गोस्वामी,प्रदेश मंत्री रीता रवानी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंजुला लोहार उपस्थित रहे। यह जानकारी भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री धनसिंह कनेश ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *