भूपेन्द्र बरमंडलिया, मेघनगर
रोटरी क्लब अपना के संयोजन में एक निजी होटल में रक्तदान महादान का आयोजन प्रतिज्ञा महोत्सव के रूप में किया गया। उक्त एतिहासिक कार्यक्रम में 111 लक्षित रक्तदान था। नगर सहित आसपास के रंभापुर, मांडली, खच्चरटोडी, बेरावली, अंतरवेलिया, अगराल से युवा जन महिला पुरूष ने बढ़-चढ़ हिस्सा लिया।

विशिष्ट आयोजन में मुख्य अतिथि कलेक्टर सोमेश मिश्रा। एसपी आषुतोष गुप्ता थे। मंचासीन अतिथि में रोटरी क्लब की इंदौर से पधारी गवर्नर डाक्टर रिंकू जोशी, ब्लाक मेडिकल ऑफिसर शैलेक्क्षी वर्मा एवं रोटरी सदस्य लाटरी से चयनित कांतिलाल नीमा थे।रोटरी क्लब के सकल्प सूत्र वाचन महेश प्रजापति ने किया। स्वागत भाषण अध्यक्ष निलेश भानपुरिया सेवा कार्य की आगामी रूपरेखा भी प्रस्तुत की। संस्थापक भरत मिस्त्री ने स्थापना से अब तक का विस्तार बताया। समारोह में कोर्ट की दूसरी लहर में मानवता का संदेश देते हुए जिन रक्तदाताओ ने अपना रक्त दूसरे मानव को दिय व डाक्टर विनोद नायक एवं वरिष्ठ रक्तदाता प्रेम लता मारू को कलेक्टर के हाथों सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में हास्य कविता के स्वर देवास से आमंत्रित कवि कुलदीप रंगीला ने बिखेरे। कविता में परिचय ओजस्वी कवि निसार रंभापुरी ने दिया। अपने संक्षेप उद्बोधन में मिश्रा ने आयोजन की सराहना की। कहा मानव सेवा के कार्य ही इतिहास रचते है।

रोटरी क्लब की कोराना काल में सेवा की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए रक्तदान को समय की ज़रूरत व सच्ची सेवा बताया। एस पी श्री गुप्ता ने कहा नर सेवा ही नारायण सेवा सम है। आपने युवाओं को ऐसे कार्य हेतु सतत् प्रेरक बताया। डॉ रिंकू जोशी ने महिला शक्ति की भुमिका व शिक्षा की जागरूकता पर प्रकाश डाला। संचालन रोटरीयन विनोद बाफना ने किया उक्त आयोजन में इदोर से रोटेरियन बहादुर सिंह चौहान, जोशी झाबुआ रोटरी क्लब यशवंत भंडारी सहित एसडीएम एल एन गर्ग, सीएमओ विकास डावर, नयाब तहसीलदार अजय चौहान, उत्कृष्ट प्रिंसीपल एन एस नायक, डॉ. किशोर पडवाल समस्त रोटेरियन नगर के गणमान्य जन व पत्रकार उपस्थित रहे। रक्तदान कार्य में पंजीकरण में सहयोग रोटरीयन महिला मंडल की आरती भानपुरिया, प्रजापति, मिस्त्री , कुसुम सोलंकी, खंडेलवाल व अर्चना सोलंकी एवं शिवानी रांका का योगदान रहा। रक्तदान पर उपहार स्वरूप छाता व सर्टिफिकेट भी दिए गये। संपूर्ण आयोजन देर शाम तक चलता रहा साथ ही अगले कार्य जिसमें की 1111 पौधों का पौधारोपण होना है उसके बारे में विस्तृत जानकारी बताई गई आभार महेंद्र सिंह सोलंकी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *