मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ
 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज आम्बुआ पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की माताश्री के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जोबट विधानसभा के ग्राम आम्बुआ मैं  4 जुलाई को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आम्बुआ निवासी इंदौर मैं पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करण सिंह रावत के आम्बुआ स्थित आवास पर पहुंचे जहां पर  करण सिंह रावत की माता हिंगुल बाई रावत जिनका विगत माह निधन हो गया था । आज श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोक संतपन परिवार को सांत्वना प्रधान कि उनके साथ पूर्व सांसद तथा वर्तमान में झाबुआ विधायक  कांतिलाल भूरिया ,अलीराजपुर विधायक  मुकेश पटेल, पानसेमल विधायक चंद्रभागा किराडे , बाबुलाल मालवीय विधायक घटिया उज्जैन, पूर्व विधायक हमीद काजी, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया, अलिराजपुर जिला कांग्रेश अध्यक्ष महेश पटेल, नारायण चौहान तथा स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *