झाबुआ लाइव पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट प्रज्ञा डेयरी के संचालक पीसी पाटीदार के काले कारनामों की पोल खुलने का सिलसिला अब जारी हो चुका है। भोले भाले लोगों से पाटीदार एंड कम्पनी के द्वारा करोड़ों रुपए की ठग्गी की बात कही जा रही है। इस मामले में धीरे-धीरे और भी परते खुलने की संभावनाओं के साथ कई बड़े नेताओ ओर रसुखदारों के नाम भी उजागर होने की संभावना है। शुक्रवार को इस मामलेे में राजस्थान के सुलतान पुजारी, सेवालाल मेघवाल को पुलिस थाने पर बुलाया गया। जिन्होने करीब 50 पॉलिसी जिनकी कीमत 25 लाख रुपए है, करना कबूल किया है। इनके द्वारा और भी कई खुलासे किए हैं। इस मामले में अभी ओर भी कई आवेदन आने की संभावना है। Post navigation फर्जी जाति प्रमाण देकर नगर अध्यक्ष बनने पर सुनीता वसावा पर हो सकती है एफआईआर राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, लगातार घट रही है मोरों की संख्या