अर्पित चोपड़ा, खवासा खवासा क्षेत्र के सागवा गांव के प्रतिभावान युवक प्रकाश परमार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के झाबुआ अलीराजपुर जिले का विभाग संयोजक नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की घोषणा शाजापुर के शुजालपुर में हाल ही में सम्पन्न प्रशिक्षण वर्ग में की गई है। शाजापुर की शुजालपुर इकाई में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रशिक्षण वर्ग में 15 जिलों से कुल 227 अलग अलग इकाइयों के प्रमुख दायित्ववान कार्यकर्ता शामिल हुए। यह प्रशिक्षण वर्ग वर्षभर में एक बार आयोजित किया जाता है। इसी में उक्त घोषणा हुई है। छोटे से गांव सागवा के मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले प्रकाश ने इंदौर के अरविंदो मेडिकल कॉलेज से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई के साथ ही एबीवीपी के काम की शुरुआत की। इसी दौरान 2021 में प्रकाश परमार ने पूर्णकालिक जीवन में जाने का निर्णय लिया और पहले इंदौर ग्रामीण संगठन मंत्री फिर रतलाम-नीमच-मंदसौर जिले के जिला संगठन मंत्री के रूप में 5 साल पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर संगठन को मजबूत किया। प्रकाश अब पूर्णकालिक छोड़कर व्यक्तिगत जीवन में आते हुए छात्रनेता के रूप में झाबुआ और अलीराजपुर जिले के विभाग संयोजक के दायित्व का निर्वहन करेंगे। प्रकाश परमार ने बताया कि जो जिम्मेदारी मिली है उसका बखूबी निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाना एवं विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। Post navigation नर्मदा के पानी की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना ; वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर बुलाने की बात पर अड़े प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया, हिन्दू संगठन ने किया विरोध