सलमान शैख़@ पेटलावद
5 वर्ष पूर्व हुए पोस्ट ऑफिस घोटाले में बुधवार को पकड़े गए मोन्नत दम्पत्ति को आज पेटलावद पुलिस ने न्यायालय में पेश किया था। यहां न्यायाधिश संजीव कटारें ने पुलिस को दोनों का पीआर दिया।
बता दे कि घोटाले की मास्टरमाइंड आरोपी आशा मोन्नत के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में 6 प्रकरण पंजिबद्ध है और 7वें प्रकरण में आशा मौन्नत के साथ उनके पति श्रेणिक मौन्नत भी आरोपी बनाये गए थे।
इन सभी मामलों में पेटलावद पुलिस द्वारा आगे की जांच के लिए पीआर मांगी थी जिसके बाद न्यायाधीश कटारे ने पुलिस और अभियोजन अधिकारी रवि प्रकाश राय के तर्काे से सहमत होते हुए दोनो आरोपियों को 15 मार्च शुक्रवार तक इस प्रकरण में पुलिस रिमांड देने के साथ ही शेष 6 मामलों में जेल वारंट बनाने का आदेश जारी किया। इस तरह से पेटलावद पुलिस आज गुरूवार को इन दोनो आरोपियो से आगे की पुछताछ करते हुए शुक्रवार को पूनः न्यायालय में पेश करेंगी। पुलिस सुत्रों की माने तो पुलिस रिमांड के दौरान कई सुराग पुलिस को इन आरोपियों से हाथ लगने की संभावना है।

)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *