झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- जन अभियान परिषद की नगर विकास समिति थांदला द्वारा पॉलिथीन मुक्त थांदला अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आयोजित अंतर्विद्यालयीन प्रतियोगिता एवं विजाताओं के पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम 8 जनवरी को नगर परिषद के इनडोर स्टेडियम में होगा। कार्यक्रम में कलेक्टर आशीष सक्सेना, एसपी महेशचंद जैन, थांदला विधायक, सीसीबी अध्यक्ष गौरसिंह वसुनिया, थांदला जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामोर, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता वसावा, उपाध्यक्ष संगीता सोनी और झाबुआ की समाजसेविका भारती सोनी अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। नगर विकास समिति ने नागरिकों से कार्यक्रम में आने और थांदला शहर को पॉलिथीन मुक्त बना में सहयोग की अपील की है। Post navigation कुरीतियों से घिरे हुए आदिवासी समाज को बाहर निकाले तड़वी-पटेल : एसडीएम दर्रो आठ दिनों से सिलेंडर का वितरण नहीं होने से उपभोक्ता हुए परेशान