थांदला रोड़ (लवनेश गिरी गोस्वामी)। थांदला रोड रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन के डाउन ट्रैक पर मेघनगर की ओर एक युवक का शव पड़ा मिला। प्राप्त जानकारी अनुसार घटना शाम करीब 6:30 से 7:00 बजे की बताई जा रही है। युवक किसी पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक का नाम पंकज पिता दिनेश वसुनिया (18) निवासी नवापाड़ा कस्बा थांदला बताया जा रहा है। युवक की जेब में मोबाइल होने से उसके परिजनों को सूचना दी गई। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान की। मृतक के पिता दिनेश वसुनिया ने बताया कि पंकज दोपहर करीब 12 बजे घर से निकला था। उसके बाद घर नहीं पहुंचा। घटनास्थल पर रेलवे पुलिस पुलिस व नौगांवा पुलिस चौकी के जवान पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *