अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट। जिले के आम्बुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम आम्बुआ का रहने वाल गुमान पिता नाहलिया भीलाला उम्र 50 साल ताड़ छेदने के लिये ताड़ पर चढ़ा जहां से उसका पैर फिसलने से पेड़ से गिर गया। जिससे उसकी उपचार के दोरान उसकी मोत हो गई। सूचनाकर्ता की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया। इसी प्रकार जिले के बखतगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोसारिया का रहने वाला सुसनारिया पिता ठुनिया भीलाला उम्र 45 साल अपने ग्राम की ओर लोटते समय तालाब की पाल से पैर फिसलने से तालाब में जा गिरा, जहां पर उसकी मोत हो गई। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। Post navigation वाहन दुर्घटना में 2 घायल तीन भाइयों का पुरोहिताभिषेक 27 को