दीपक जैन@कल्याणपुरा

आज शाम करीब 5 बजे कल्याणपुरा में वाणिया बाग में रवीना दिनेश परमार उम्र 11  की तबियत अचानक बिगड़ गई। उपचार के लिए परिजन उसे कल्याणपूरा सामुदायिक केंद्र पर लेकर गए, लेकिन  इलाज समय पर नही मिलने से बालिका की मौत हो गई।

परिवार वालो का आरोप है कि अस्पताल में एक भी डॉक्टर मौजूद नही थे। इसी के चलते मासूम बालिका की मौत हो गईm परिवार वालो ने अस्पताल प्रबंधन पर गम्भीर आरोप लगाए है। वैसे तो पूरे जिले में ही स्वास्थ सेवाएं किस प्रकार संचालित हो रही है ये किसी से छुपा नही है l। अब देखना ये होगा कि जिले में बैठे अधिकारी इस बालिका की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन पर कोई करवाई करता है या जाँच के नाम खाना पूर्ति कर के इतिश्री कर लेगा।

इस संबंध में बीएमओ डॉ. डावर का कहना है कि स्टाफ वहां पर मौजूद था परिवार वालो के आरोप गलत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *