लोकेंद्र चाणोदिया, बामनिया बढ़ती महंगाई बढ़ते पेट्रोल, डीजल एवं गैस टंकी के भावों को लेकर कांग्रेस ने भारत बंद का आह्वान किया था, जिस कड़ी में बामनिया के कांग्रेसी नेताओं द्वारा भी बामनिया बंद का आह्वान किया गया। जिसमे उन्होंने व्यापारियों से विरोध स्वरूप 10 बजे तक अपने व्यवसाय बंद रखने का निवेदन किया, जिसका व्यापारी संगठन ने समर्थन किया। कांग्रेस के नेता सुबह से ही चौराहे पर एकत्रित हो गए और बंद को सफल बनाने में जुट गए। सुबह 10 बजे पूर्व विधायक वालसिंग मेडा बामनिया पहुंचे। इसके पश्चात पश्चात जिला महामंत्री सलीम शेख ने संबोधित किया। वही पूर्व विधायक मेडा ने महंगाई पर भाजपा सरकार को कोसा ओर मांग की की पेट्रोल पदार्थो को जीएसटी में लेकर भाव घटाए जाए। तपश्चात बामनिया चौकी प्रभारी एसआई जीएस मावी को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन कमलेश बम ने किया। Post navigation 8 साल बाद ” IAS” रवि डफरिया के खिलाफ लगा परिवाद क्षेत्राधिकार के आधार पर निरस्त ; अदालत ने संबधित अदालत मे जाने को कहा बढ़ती कीमतों के विरोध में नगर मुकम्मल बंद, कांग्रेसी प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर, बैलगाड़ी लेकर पहुंचे कलेक्टोरेट, सौंपा ज्ञापन