चंद्रभानसिंह भदौरिया @ चीफ एडिटर झाबुआ टिकट वितरण को लेकर प्रदेशभर में चल रहे असंतोष के बीच झाबुआ जिला भी इससे अछूता नहीं है। पेटलावद में कांग्रेस द्वारा वालसिंह मेड़ा को पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज जिला पंचायत सदस्य, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि रूपसिंह डामोर ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल मेहता को संबोधित पत्र में आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने उनकी उपेक्षा की है तथा उनके साथ न्याय नहीं किया गया है। गौरतलब है कि रूपसिंह डामोर पूर्व सहकारिता राज्यमंत्री बापूसिंह डामोर के बेटे हैं तथा रामा विकासखंड में कांग्रेस के रसुखदार नेता माने जाते हैं। Post navigation टिकट घोषित होने के बाद कांग्रेस ओर भाजपा दोनो मे बगावती सुर ; क्या रंग लायेगी बगावत ! अब राजपूत समाज की चिठ्ठी, जीएस डामोर को बीजेपी पेटलावद से दे टिकट