झाबुआ live के लिऐ पेटलावद से हरीश राठौड live 

गली मे पडा युवक का शव
गली मे पडा युवक का शव

झाबुआ जिले के पेटलावद मे बीती रात एक युवक का रहस्मय हालात मे एक रक्तरंजित शव बरामद हुआ जिससे पेटलावद मे सनसनी फैल गयी । दरअसल विजय पित कैलास का शव गांधीचोक की एक गली मे आज तड़के बरामद हुआ । विजय का सिर फुटा हुआ था ओर काफी खुन सडक पर बहा हुआ था । सुबह मौके पर पुलिस पहुंची ओर शव का पंचनामा बनाया । पुलिस ने शव को पोस्टमाट॔म के लिऐ भेजा दिया है ओर मग॔ कायम कर जांच शुरु कर दी है ।मृतक युवक 18 वर्षीय है ओर सब्जी बेचने का धंधा करता है । मृतक के पिता कैलास ने आशंका जताई है कि उसके पुत्र की हत्या की गयी है । पुलिस इन बिंदुओ को अपनी जांच मे शामिल कर रही है —

1)- विजय आखिर रात मे उस गली मे खुद गया था या लाया गया था ?

2)- विजय के सिर पर आखिर चोट कैसे लगी ? हथियार कोन सा था जिससे चोट पहुंची है ?

3)- विजय के मोबाइल की काल डिटेल निकलवाई जा रही है । पुलिस को आशंका है कि विजय को मोबाइल के जरिए बुलवाया गया होगा ।

यह बोले टीआई –

अभी शव को पोस्टमाट॔म के लिऐ भेजा गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद जांच मे गति आयेगी । वैसे काल डिटेल अहम सुराग जांच मे हो सकता है–

कुंवर शिवजी सिंह -थाना प्रभारी पेटलावद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *