पेटलावद। माननीय उच्च न्यायालय की मंशा एवं निर्देश अनुसार 26 सितंबर शनिवार को पूरे प्रदेश सहित पेटलावद न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ न्यायाधीश अनिल कुमार चोहान एवं एके बारला के द्वारा करते हुए सैकडो पक्षकारों का आपसी समझाइश देते हुए 29 प्रकरणो का निराकरण आपसी समझोते के आधार पर किया गया ओर प्रकरण समाप्त किए गए। समझोता हो जाने पर जहां दो पक्षो के बीच विवाद समाप्त हो गया वहीं कानूनी झंझटों से भी मुक्ति मिली। लोक अदालत को सफल बनाने में पेटलावद अभिभाषक संघ के सभी सदस्यो व न्यायालयीन कर्मचारियो व पुलिस विभाग की उल्लेखनीय भूमिका रही। Post navigation मूर्ति विसर्जन के लिए नगर परिषद ने बनवाए पोखर ग्रामीण क्षेत्रों की निकली सुंदर झांकियां