शान ठाकुर, पेटलावद रात्रि करीब 02 बजे पेटलावद के ग्राम पत्थरपाड़ा में एक स्लीपर कोच बस बड़े हादसे का शिकार हो गई, हादसे में 3 मौत हुई तो वही 15 से अधिक लोग घायल है। जिनका उपचार सिविल अस्पताल पेटलावद में जारी है। जानकारी अनुसार बस इंदौर से चलकर राजकोट की ओर जा रही थी इस दौरान पेटलावद और सारंगी के बीच पत्थरपाड़ा में बस संतुलित होकर हादसे का शिकार हो गई। बस में 30 से अधिक लोग सवार थे, जिसमे मोहम्मद आरिफ 45 वर्ष, फरजाना आरिफ 42 वर्ष निवासी अहमदाबाद एवं अमन पिता वीरेंद्र यादव 10 वर्ष की मौत हो गई है। और 15 से अधिक लोग घायल है। सभी घायलों का उपचार पेटलावद सिविल अस्पताल में जारी है। वही शेष यात्री सुरक्षित है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पेटलावद, सारंगी आदि स्थानों से पुलिस बल पहुंचा और तत्काल राहत कार्य चलाते हुए सभी घायलों को तत्काल पेटलावद सिविल अस्पताल भिजवाया गया। 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों पेटलावद लाया गया। Post navigation काला बैग लेकर पुलिस जैसी वर्दी में बामनिया में घूम रहा था संदिग्ध पेटलावद में VHP दुर्गा वाहिनी का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया