शान ठाकुर, पेटलावद

अभी से कुछ देर पहले बामनिया में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है… जानकारी अनुसार एक युवक पुलिस जैसी वर्दी पहनकर बामनिया में घूम रहा था, जिसके पास एक काले रंग का बैग भी है और मंदिर और घरों में ताकझाक कर रहा था ऐसे में लोगो ने तत्तकाल पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने उक्त युवक को हिरासत में ले लिया और बामनिया चौकी पर युवक से पूछताछ की जा रही है। झाबुआ-आलीराजपुर लाइव आप सभी से अपील करता है, की आपके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाना या चौकी पर सूचना देवे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *