शान ठाकुर, पेटलावद विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी मालवा प्रांत के प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग जो की 11 मई से 18 मई की थांदला रोड पर एक निजी गार्डन में चल रहा है। वर्ग के उद्घाटन सत्र में श्रीमती पिंकी पवार केंद्रीय सह संयोजिका दुर्गा वाहिनी, विनोद शर्मा विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत मंत्री एवं मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी के पालक, महेश गोठी प्रांत उपाध्यक्ष एवं वर्ग की प्रमुख एवं दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजिका ज्योति प्रिया शर्मा उपस्थित रहे। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन हुआ दीप प्रज्वलन के बाद एकल गीत, एकल गीत के पश्चात मुख्य वक्ता पिंकी दीदी पवार का मार्गदर्शन विश्व हिंदू परिषद विषय पर सभी बहनों को प्राप्त हुआ। वर्ग की प्रमुख संचालन टोली एवं शिक्षार्थी बहने उपस्थित रही। वर्ग की प्रस्तावना वर्ग प्रमुख ज्योति प्रिया शर्मा दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजिका ने रखी। वर्ग के पालक विनोद शर्मा ,सत्र का संचालन टीना शर्मा बौद्धिक प्रमुख ने किया। वर्ग में महाप्रबंधक संगीता दीदी, शिल्पा दीदी है। यह जानकारी विश्व हिन्दू परिषद मातृ शक्ति की जिला संयोजिका संगीता त्रिवेदी ने दी। Post navigation पेटलावद में बड़ा हादसा : स्लीपर बस पलटने से 3 मौत, 15 से अधिक लोग घायल गुरूकुल एकेडमी की छात्रा परिधि गेहलोत ने सीबीएसई 12वीं में जिले में टॉप कर बढ़ाया संस्था का मान