शान ठाकुर, पेटलावद कलेक्टर डॉक्टर योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशानुसार नगर परिषद पेटलावद में चल रहे जनगणना कार्य के तहत सर्किल-3 ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने सभी निर्धारित वार्डों में 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया है। जनगणना कार्य की सफलता को लेकर नगर परिषद प्रशासन द्वारा संबंधित सुपरवाइज़र एवं प्रगणकों की सराहना की जा रही है। जानकारी के अनुसार सर्किल-3 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न HLB एवं वार्डों में नियुक्त प्रगणकों ने समयसीमा में पूरी जिम्मेदारी और मेहनत के साथ कार्य को अंजाम दिया। HLB-13 वार्ड क्रमांक 6 में प्रगणक प्रवीण जैन द्वारा जनगणना कार्य 100 प्रतिशत पूर्ण किया गया। इसी प्रकार HLB-20 वार्ड क्रमांक 9 में प्रगणक प्रवीण सामवेदी ने शत-प्रतिशत कार्य पूरा किया। HLB-21 वार्ड क्रमांक 10 में प्रगणक रमेश पड़ियार द्वारा भी जनगणना कार्य पूर्ण किया गया। वहीं HLB-22 एवं 23 वार्ड क्रमांक 11 में प्रगणक संदीप तिवारी ने सफलतापूर्वक कार्य को पूर्णता तक पहुंचाया। HLB-24 वार्ड क्रमांक 12 में प्रगणक पवन खराड़ी द्वारा भी 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया गया। पूरे सर्किल-3 की निगरानी सुपरवाइज़र नटवरलाल नागर द्वारा की गई। उनके निर्देशन में सभी प्रगणकों ने समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए सर्किल का संपूर्ण जनगणना कार्य समय पर पूरा किया। Post navigation सैलाना में 10 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु रवाना हुए संदीपनी विद्यालय पेटलावद के 30 एनसीसी कैडेट्स सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की खिड़कियों पर पथराव कर फोड़े शीशे