शान ठाकुर, पेटलावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झकनावदा के नई बिल्डिंग मे संचालित हुए अभी एक साल नही हुआ है और अस्पताल की करीब 5 से 6 खिड़की के कांच कोई अज्ञात बदमाश रविवार रात मे पत्थर मार कर तोड़ गया। सोमवार सुबह कर्मचारियों के पहुंचने पर घटना का पता चला कि रविवार रात 8-10 बजे के बीच किसी के पत्थर मारने की आवाज आई थी वही कर्मचारी का कहना है किसी अज्ञात बदमाश के द्वारा अक्सर पत्थर मारे जाते है और अस्पताल मे दहशत का माहौल बनाया जाता है। अंधेरे ओर रात का फायदा उठाकर बदमाश घटना को अंजाम दे रहे है। ज्ञात हो कि इन्ही अज्ञात बदमाशो द्वारा अस्पताल परिसर मे खड़ी एंबुलेंस के भी सभी कांच फोड़ दिए गए है। जब इस संबंध मे संस्था प्रभारी सोमीत शुक्ला से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि मामला उनके संज्ञान मे आया है उनके द्वारा इस संबंध मे चौकी पर कारवाई के लिए लेटर दिया गया है और अस्पताल परिसर मे गश्त की भी मांग की गई है। चौकी प्रभारी द्वारा बताया गया कि जल्द ही सीसीटीवी कैमररे चेक कर संबंधित पर सख्त करवाई की जाएगी। Post navigation पेटलावद में जनगणना अभियान के तहत सर्किल-3 ने हासिल की 100 प्रतिशत उपलब्धि बिजली बिल जमा कराने के नाम पर ठगी का आरोप, विकलांग ने जनसुनवाई में लगाई गुहार